जम्मू और कश्मीर

Jammu- Kashmir : CRPF वाहन खाई में गिरा, 9 जवान घायल

Sarita
30 April 2025 8:55 AM IST
Jammu- Kashmir :  CRPF वाहन खाई में गिरा, 9 जवान घायल
x
Jammu- Kashmir : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले की खानसाहिब तहसील के दूधपथरी के तंगनार इलाके में सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सीआरपीएफ की स्पेशल क्यूएटी साउथ श्रीनगर रेंज के 9 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए आर्मी बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। घायल जवानों में से 2 की हालत बेहद गंभीर है और उनका इलाज जारी है। सभी जवानों का इलाज सेना के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। वहीं, सीआरपीएफ वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
Next Story