जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरने से हादसाग्रस्त

Sarita
23 Feb 2025 7:13 AM IST
Jammu-Kashmir:  श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरने से हादसाग्रस्त
x
Jammu-Kashmir: जम्मू में एक बड़े हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि कटरा से जम्मू आ रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से कई यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरी बस मांडा के पास खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी रेफर किया जा रहा है। तीर्थयात्रियों को लेकर कटरा से दिल्ली जा रही एमएस राम दयाल ट्रैवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बताया जा रहा है कि यह 25 से 30 फीट गहरी खाई में गिर गई है।
फिलहाल घायलों को मेडिकल सहायता के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। ड्राइवर के शव को निकालने के भी प्रयास जारी हैं। जम्मू पुलिस, ट्रैफिक, एसडीआरएफ, दमकल और आपातकालीन सेवाएं काम पर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और घटना की जांच जारी है। पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम एक यात्री बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UK 07 PA-5640 है और जो एमएस राम दयाल ट्रैवल्स की थी, कटरा से दिल्ली जा रही थी. यह बस जम्मू के पंथा चौक के मांडा नाका के पास 25 से 30 फीट गहरी खाई में गिर गई|
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि बस में कुल 17 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर को मामूली चोटें आई हैं या वे सुरक्षित हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बस चालक के शव को निकालने के प्रयास जारी हैं. जम्मू पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं बचाव कार्य में लगी हुई हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं|

Next Story