- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: सुरंग...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: सुरंग में बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोग घायल
Sarita
27 March 2025 7:45 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एक भयानक हादसा सामने आया. बनिहाल-काजीगुंड नवयुग सुरंग में यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा बुधवार शाम को हुआ. इस बस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल-काजीगुंड नवयुग सुरंग के अंदर एसआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस हादसे में अब तक 12 लोग घायल हुए हैं. वहीं, 5 को जीएमसी अनंतनाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कैसे हुआ हादसा? अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर जा रही बस टक्कर से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई|
अधिकारियों ने बताया कि बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी तभी सुरंग में यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उनमें से पांच को जीएमसी अनंतनाग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉ शुगाफ्ता सलाम एमएस काजीगुंड ने बताया कि हमें घायल लोग मिले हैं, उनमें से पांच को काजीगुंड अस्पताल से जीएमसी अनंतनाग में शिफ्ट कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बस दुर्घटना के बाद सुरंग के अंदर यातायात रोक दिया गया और सभी घायलों को इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल ले जाया गया। यातायात बहाल अथान कंपनी के अधिकारी मोहम्मद आरिफ तांत्रे ने बताया कि सुरंग के बीच से बस को हटाकर दोनों तरफ से यातायात बहाल कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले सुरंग के दोनों तरफ से यातायात की आवाजाही रोक दी गई थी और बस को मौके से उठाने के लिए रिकवरी वैन बुलाई गई थी। दरअसल बनिहाल-काजीगुंड फोरलेन सुरंग 8.5 किलोमीटर लंबी है और इस सुरंग के रखरखाव की जिम्मेदारी अथान कंपनी के पास है।
TagsJammu-Kashmirसुरंगबसदुर्घटनाग्रस्त12 घायल Jammu-Kashmirtunnelbuscrashes12 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





