जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: बम विस्फोट, लोग डरे

Sarita
17 Jun 2025 9:42 AM IST
Jammu-Kashmir: बम विस्फोट, लोग डरे
x

Jammu-Kashmir: कुछ दिन पहले भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद लोगों के घरों और खेतों में जिंदा बम मिल रहे हैं। इसी तरह सोमवार दोपहर को गांव जाबोवाल के खेतों में एक पाकिस्तानी बम मिला। इसे देखकर किसानों ने अरनिया पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अरनिया पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए पहले उस जगह को चारों तरफ से सील किया और फिर बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरी सुरक्षा के साथ बम को वहां से उठाकर दूर एक खेत में ले गया और जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खोदकर उसमें डाल दिया और जिंदा बम को सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

इसे निष्क्रिय करते समय हुए धमाके की आवाज आसपास के इलाके में सुनाई दी, जिससे लोगों को लगा कि शायद पाकिस्तान ने फिर से बम फेंका है। बता दें कि सीजफायर के बाद से ही हमारा बम दस्ता अरनिया और बिश्नाह के आसपास के गांवों में रिसर्च कर रहा है कि कहीं खेतों या कहीं और ऐसे जिंदा बम तो नहीं मिले हैं, ताकि उन्हें निष्क्रिय किया जा सके।

Next Story