जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir :लापता युवक अभिषेक कुमार का शव पाकिस्तान में बरामद

Sarita
18 Feb 2026 7:38 AM IST
Jammu-Kashmir :लापता युवक अभिषेक कुमार  का शव पाकिस्तान  में बरामद
x
Jammu-Kashmir : कस्बे के चिनाब दरिया में एक सप्ताह से लापता अखनूर के युवक अभिषेक कुमार (23) का शव पाकिस्तान क्षेत्र में बरामद हुआ। बाद में पाकिस्तान रेंजर्स ने शव को बीएसएफ के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, अखनूर के वार्ड नंबर 12 निवासी अभिषेक कुमार करीब एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। परिजनों ने अखनूर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी बाइक चिनाब दरिया के चंदिया घाट पर मिली थी, जिसके बाद से वह लापता था। अभिषेक स्थानीय एक निजी दुकान में काम करता था और हाल ही में उसका विवाह भी तय हुआ था।
मंगलवार को बीएसएफ अधिकारियों को फोन के माध्यम से सूचना मिली। आधार कार्ड से शव की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई। इसके बाद अखनूर पुलिस की टीम और परिजन आर.एस.पुरा सेक्टर के सीमा क्षेत्र सुचेतगढ़ पहुंचे, जहां शाम करीब 7 बजे बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग हुई। जरूरी औपचारिकताओं के बाद शव कानूनी वारिसों को सौंप दिया गया। देर रात बीएसएफ और पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को दे दिया। बुधवार को अभिषेक कुमार का अंतिम संस्कार अखनूर के चंदिया घाट पर किया जाएगा।
Next Story