- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir : बड़ी...

x
Jammu-Kashmir : घगवाल थाना क्षेत्र के नारन गांव में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने 15 मिनट के अंदर घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की है, जब घर के मालिक कृष्ण चंद पुत्र रामजी दास व उनकी पत्नी अपने निजी स्कूल में नौकरी पर गए हुए थे। उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, जो छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच उन्हें नीचे से कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी, तो वह घबरा गए और तुरंत अपने पिता को फोन किया।
सूचना मिलते ही कृष्ण चंद काम छोड़कर तुरंत घर की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वह पहुंचे, चोर अपना काम कर फरार हो चुके थे। कृष्ण चंद जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और लॉकर खुले हुए थे। उन्होंने जांच की तो पाया कि लॉकर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपये नकद गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घगवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी को कब्जे में लिया। कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर दिन में भी ऐसी वारदातें होने लगेंगी तो वे अपने घरों को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे। चोरों के बेखौफ होकर ऐसी वारदातों को अंजाम देने से साफ है कि पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की कमी है। गांव के लोगों ने प्रशासन से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। गौरतलब है कि इस इलाके में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस हर बार जांच का आश्वासन देती है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsJammu-Kashmirघटना15 मिनटवारदातJammu-Kashmirincident15 minutescrimeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





