जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: बड़ी वारदात, इस इलाके में चली गोलियां, तीन घायल

Sarita
11 March 2025 8:39 AM IST
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कठुआ के पास बद्दी तलाई इलाके में विवाद के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान नेक मोहम्मद, बिट मोहम्मद और वली मोहम्मद के रूप में हुई है।
उन्हें इलाज के लिए कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ कठुआ संदीप चिब मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story