जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir : रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, दुकानदारों को दी गई सज़ा

Sarita
4 April 2025 9:43 AM IST
Jammu-Kashmir :  रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, दुकानदारों को दी गई सज़ा
x
Jammu-Kashmir :जम्मू रेलवे स्टेशन पर सभी दुकानदार उस समय हैरान रह गए जब अधिकारियों ने अचानक वहां छापेमारी की. आपको बता दें कि ये अधिकारी जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड/समिति के थे. अधिकारियों ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक की बड़ी खेप जब्त की|
जब्त प्लास्टिक का वजन करीब 10 टन बताया जा रहा है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक जरूरी है. अवैध प्लास्टिक के आयात और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|
Next Story