- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir :नशे के...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir :नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की नशीली दवाएं जब्त
Sarita
23 Jun 2025 8:28 AM IST

x
Jammu-Kashmir :जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (डीएंडएफसीओ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.58 लाख रुपये की दवाएं जब्त की हैं। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 09 फार्मा डीलरों के दवा बिक्री लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उन थोक फार्मा कंपनियों के खिलाफ की गई, जो प्रीगैबलिन जैसे नशीले तत्वों से बनी दवाओं को जम्मू-कश्मीर के बाहर से चोरी-छिपे आयात कर रही थीं और बिना उचित रिकॉर्ड के उन्हें बेच रही थीं। जांच में पता चला कि ये कंपनियां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इन दवाओं की खरीद-फरोख्त कर रही थीं। ये दवाएं समाज में गलत हाथों में न पहुंच जाएं, इसलिए जब्त की गई हैं। जब्त की गई इन दवाओं को रखने की अनुमति भी कोर्ट से ली गई है।
राज्य औषधि नियंत्रक लोतिका खजूरिया ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस नीति' अपनाई है। किसी भी व्यक्ति या फर्म को बाहर से चोरी-छिपे दवाइयां खरीदने की अनुमति नहीं है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे लाइसेंस रद्द करना हो या अन्य कानूनी कदम उठाना हो।
Next Story





