जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Sarita
22 March 2025 12:56 PM IST
Jammu-Kashmir: बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
x
Jammu-Kashmir: पुंछ में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यात्रियों से भरा एक वाहन पुल से टकरा गया। इस दौरान 14 यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे यात्रियों से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर मेटाडोर पुंछ शहर के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैंटर मेटाडोर पुलस्त्य नदी पर बने शेर-ए-कश्मीर पुल से टकरा गया।
बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण उक्त हादसा हुआ। इस हादसे में वाहन में सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
Next Story