जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: बड़ा हादसा, हिमस्खलन में 3 जवान शहीद

Sarita
10 Sept 2025 10:53 AM IST
Jammu-Kashmir:  बड़ा हादसा, हिमस्खलन में 3 जवान शहीद
x
Jammu-Kashmir: लद्दाख से एक बेहद दुखद खबर आई है। सियाचिन ग्लेशियर में मंगलवार को भीषण हिमस्खलन हुआ, जिसने सेना की एक चौकी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में भारतीय सेना की महार रेजिमेंट के तीन जवान शहीद हो गए, जिनमें से दो अग्निवीर थे।
अधिकारियों के अनुसार, जवान लगभग पाँच घंटे तक बर्फ में दबे रहे, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुँच पाया। उन्होंने बताया कि सेना का एक कैप्टन भी इस हिमस्खलन में फँस गया था, लेकिन उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। सेना की विशेष टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया और बचाव कार्य में तेज़ी लाने के लिए लेह और उधमपुर से अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं।
गौरतलब है कि सर्दियों के दौरान सियाचिन और लद्दाख के ऊँचाई वाले इलाकों में अक्सर हिमस्खलन होता रहता है। सियाचिन दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र है, जहाँ -60 डिग्री तापमान, तेज़ हवाओं और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच भारतीय जवान डटे रहते हैं।आंकड़ों के अनुसार, अब तक सियाचिन में खराब मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण 1,000 से ज़्यादा भारतीय सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। यहाँ सैनिक न सिर्फ़ दुश्मनों से लड़ते हैं, बल्कि खराब मौसम और बर्फ़ीले तूफ़ानों का भी सामना करते हैं। आगे की जानकारी अभी प्रतीक्षित है।
Next Story