- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir:बाबा...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir:बाबा अमरनाथ यात्रियों की यात्रा होगी आसान, सरकार का बड़ा फैसला
Sarita
23 March 2025 9:46 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ धाम तक रोपवे लगाने की योजना बना रही है। इस परियोजना का उद्देश्य यात्रा को सरल और सुलभ बनाना है, ताकि श्रद्धालु कठिन चढ़ाई का सामना किए बिना बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बालटाल से अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर तक 11.60 किलोमीटर रोपवे बनाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं।
इसके अलावा, शंकराचार्य मंदिर, भद्रवाह से सियोजदार और सोनमर्ग-थाजीवास ग्लेशियर जैसे अन्य स्थानों पर भी रोपवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस पहल से लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, खासकर अमरनाथ यात्रा के दौरान, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र स्थान पर पहुंचते हैं। इन योजनाओं से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, और इससे श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Next Story





