जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: सेना के जवान की ट्रक पलटने से मौत

Sarita
6 May 2025 10:25 AM IST
Jammu-Kashmir: सेना के जवान की  ट्रक पलटने से मौत
x
Jammu-Kashmir: चरखी दादरी के गांव सारंगपुर निवासी सेना के जवान की जम्मू में ट्रक पलटने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह सात बजे अमित का शव गांव पहुंचा। मृतक जवान के चाचा के बेटे पवन कुमार ने बताया कि अमित डेढ़ साल पहले भारतीय सेना में बतौर चालक भर्ती हुआ था। फिलहाल वह पठानकोट में तैनात था। पवन कुमार ने बताया कि ट्रक अमित चला रहा था। उसमें दो अन्य जवान सवार थे। ट्रक जम्मू से पठानकोट जा रहा था।
जम्मू क्षेत्र के रामबन के पास ट्रक पलट गया। इससे उसमें सवार तीनों जवानों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह साढ़े 11 बजे हुआ। भाई पवन कुमार ने बताया कि पठानकोट बटालियन से फोन पर परिवार को सूचना मिली। अमित 5471, एएससी, बीएनएमटी रेजिमेंट में तैनात था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दादा आजाद सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। अमित अविवाहित था।
Next Story