जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir : सीमा पार से गोलीबारी में सेना के जवान को लगी गोली

Sarita
11 Feb 2025 12:41 PM IST
Jammu Kashmir : सीमा पार से गोलीबारी में सेना के जवान को लगी गोली
x
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हुई। इस दौरान सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में सीमा पार से गोलीबारी हुई। इस दौरान अग्रिम चौकी पर तैनात जवान को गोली लग गई। इसके बाद उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया।
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि गोलीबारी तड़के करीब 2:40 बजे नियंत्रण रेखा पार से हुई। बता दें कि इससे पहले भी 8 फरवरी को केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार जंगल से आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर फायरिंग की थी, जो यहां घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने भी फायरिंग की। इसके बाद इलाके में कड़ी निगरानी रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया।
Next Story