जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir : कोरोना से प्रभावित, मरीजों में मिला पॉजिटिव

Sarita
29 May 2025 11:34 AM IST
Jammu-Kashmir : कोरोना से प्रभावित, मरीजों में मिला पॉजिटिव
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने दस्तक दे दी है. श्रीनगर से कोविड (कोरोना) के दो मामले दर्ज किए गए हैं. ये दोनों मामले केरल के दो छात्रों के हैं, जो फिलहाल श्रीनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज में एमडीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों छात्रों की हालत अभी स्थिर है और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों मामले हल्के हैं और पूरी तरह से नियंत्रण में हैं|
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और संक्रमण आगे न फैले इसके लिए सभी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं. आम जनता से भी कोविड से जुड़ी गाइडलाइन का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की गई है|
Next Story