जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: दर्शन से लौट रही 6 साल की बच्ची के साथ हादसा, मौत

Sarita
9 Jun 2025 10:13 AM IST
Jammu-Kashmir: दर्शन से लौट रही 6 साल की बच्ची के साथ हादसा, मौत
x
Jammu-Kashmir: श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए परिवार के साथ जम्मू आए उत्तर प्रदेश के एक परिवार की छह वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अन्नया के रूप में हुई है। हादसा जम्मू के रघुनाथ बाजार में हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह परिवार उत्तर प्रदेश से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आया था। कटरा से लौटते समय वे रघुनाथ बाजार में घूम रहे थे।
इस दौरान स्कॉर्पियो वाहन संख्या जेके02डीके/7953 की चपेट में आने से अन्नया गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक बच्ची को शालामार स्थित एस.एम.जी.एस. अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची अपने पिता का हाथ पकड़कर चल रही थी। इस दौरान पिता फुटपाथ पर चढ़ गए और पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से अन्नया की मौत हो गई।
Next Story