जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले की खुदाई के कारण हादसा

Sarita
18 April 2025 12:45 PM IST
Jammu-Kashmir: राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले की खुदाई के कारण हादसा
x
Jammu-Kashmir : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा जिले के जटवाल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नाले की खुदाई के कारण बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के बाद सही तरीके से भराव न किए जाने के कारण एक दुकान के नीचे से मालवा खिसक गया, जिससे पूरी दुकान ढह गई। हादसे के समय दुकान बंद थी, जिससे जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकान मालिक अजीत शर्मा ने बताया कि हाईवे विस्तारीकरण कार्य के तहत नाले की खुदाई की गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण खुदाई के बाद उचित तरीके से दोबारा भराव और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए।
इससे कमजोर नींव वाली दुकानों को खतरा पैदा हो गया, जिसकी आशंका लोगों को पहले से ही थी। दुकान मालिक अजीत ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि अगर समय रहते नाले की मरम्मत की जाती और किनारों को मजबूत किया जाता तो यह हादसा टल सकता था। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजे जाने की सूचना है।
Next Story