जम्मू और कश्मीर

jammu kashmir: चलती बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Sarita
4 Aug 2025 12:58 PM IST
jammu kashmir:   चलती बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
x
jammu kashmir: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कठुआ से जम्मू जा रही एक सुपरफास्ट बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा ग्रेटर कैलाश के पास बड़ी ब्राह्मणा से आगे हुआ, जब तेज रफ्तार बस का टायर फट गया और उसके तुरंत बाद बस में आग लग गई।
कठुआ से जम्मू जा रही एक सुपरफास्ट बस में जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी ब्राह्मणा से आगे ग्रेटर कैलाश के पास टायर फटने के बाद आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story