जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: नाके पर कार सवार की खौफनाक हरकत, पुलिस में मचा हड़कंप

Sarita
21 Feb 2026 7:42 AM IST
Jammu Kashmir: नाके पर कार सवार की खौफनाक हरकत, पुलिस में मचा हड़कंप
x
Jammu Kashmir: मीरां साहिब क्षेत्र में रिंग रोड पर गांव कोठे शेख के नजदीक रूटीन नाके के दौरान एक कार चालक ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, मीरां साहिब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की देखरेख में रिंग रोड पर नाका लगाया गया था। इसी दौरान टोल प्लाजा की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय पुलिस कर्मियों पर ही वाहन चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।
सूत्रों के अनुसार स्विफ्ट कार पर लगा नंबर फर्जी पाया गया है और कार में दिखाया गया नबर ट्रैक्टर का निकला जिससे पुलिस को इस बात का शक है कि आरोपी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं और इसी मकसद से भागने के चक्कर में उन्होंनें पुलिस कर्मी को हिट किया।घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत GMC में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। SP हैडक्वार्टर इरशाद अहमद राथर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story