जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir:आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 7 साल की बच्ची घायल

Sarita
25 March 2025 9:24 AM IST
Jammu-Kashmir:आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 7 साल की बच्ची घायल
x
Jammu- Kashmir:कठुआ जिले के हीरानगर के सान्याल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसके बाद इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि प्रभावित इलाके में 4 से 5 आतंकी फंसे हुए हैं, जिन्हें जवानों ने घेर लिया है. इस बीच एक अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि कल चली मुठभेड़ के दौरान एक 7 साल की बच्ची घायल हो गई है|
चल रहे ऑपरेशन के दौरान 7 साल की बच्ची को मामूली चोटें आई हैं. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. माना जा रहा है कि घेरे गए इलाके में 4-5 हथियारबंद आतंकी फंसे हुए हैं. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज कर दिया है|
Next Story