- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: इस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: इस इलाके में दिखे 2 संदिग्ध, पहले लोगों से मांगा पानी और फिर
Sarita
15 May 2025 10:17 AM IST

x
Jammu Kashmir: सांबा जिले में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध व्यक्तियों के छिपे होने की सूचना मिली है। यह सूचना मिलते ही पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सांबा जिले के घगवाल के रतनपुर गांव में सेना की वर्दी में दो संदिग्धों को देखे जाने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
बताया जा रहा है कि स्थानीय महिलाओं ने इन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके तुरंत बाद एसओजी, पुलिस और सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों ने लोगों से पानी मांगा और फिर जंगल की ओर चले गए। इस बीच तलाशी अभियान लगातार जारी है।
TagsJammu Kashmir2 संदिग्ध2 suspectsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





