- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: जम्मू-कश्मीर की...
Jammu: जम्मू-कश्मीर की राहत सिंह ने फेमिना मिस इंडिया 2026 में हासिल किया टॉप-5 स्थान

जम्मू: जम्मू-कश्मीर की प्रतिभाशाली युवा राहत सिंह ने फेमिना मिस इंडिया 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी केंद्र शासित प्रदेशों में टॉप-5 में स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश में गर्व की भावना पैदा की है। इससे पहले राहत सिंह को मिस जम्मू-कश्मीर 2024 का खिताब भी मिल चुका है। एक कुशल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बना चुकी राहत ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है।
उनकी सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है जो यह दर्शाती है कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। राहत सिंह ने अपने सफर में न केवल सौंदर्य बल्कि प्रतिभा, व्यक्तित्व और उद्देश्यपूर्ण सोच का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिससे वह राष्ट्रीय मंच पर अलग पहचान बनाने में सफल रहीं।





