- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Crime: लाखों के...

x
Jammu Crime: जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 35 लाख के चोरीशुदा सामान के साथ एक को गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर को जम्मू के भटिंडी इलाके में पुलिस पार्टी सामान्य गश्त पर थी, जब एक व्यक्ति ने पुलिस के साथ हाथापाई करने का प्रयास किया, तब उस व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
पूछताछ में पता चला कि वह आदतन चोर है और उस पर पहले भी 18 मामले दर्ज हैं। उक्त व्यक्ति राजौरी का रहने वाला है और हाल ही में भटिंडी का है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 7 चोरी की गईं गाड़ियां , टावरों से चोरी की गई 26 बैटरियां जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story





