- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: युवक ने...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी
Sarita
13 Feb 2026 6:31 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके के ठाठा राउंडा क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट भलरा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
TagsJammu-Kashmirयुवकसनसनी Jammu and Kashmiryoung mansensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





