जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: जंगली जानवरों के हमले बढ़े, विभाग ने लोगों को चेतावनी दी

Sarita
27 Nov 2025 6:33 AM IST
Jammu Kashmir:  जंगली जानवरों के हमले बढ़े, विभाग ने लोगों को चेतावनी दी
x
Jammu Kashmir: पिछले कुछ दिनों में राजौरी जिले में जंगली जानवरों, खासकर जंगली सूअर और तेंदुए के हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन हमलों में कई लोग घायल हुए हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।वन्यजीव रेंज अधिकारी राजौरी, इफ्तिकार खान ने बताया कि जिले में ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों से सतर्क रहने और दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
वन्यजीव वार्डन ने जानकारी दी कि जिन इलाकों से जंगली जानवरों की आवाजाही की शिकायतें मिल रही हैं, वहां ट्रैप लगाए गए हैं, ताकि जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी व्यक्ति को चोट लगती है या किसी की मौत होती है, तो विभाग निर्धारित नियमों के अनुसार मुआवजा प्रदान करता है।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें, बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें और किसी भी जंगली जानवर को देखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।
Next Story