जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: वाहन के रेलिंग से टकराने से 2 लोगों की मौत

Sarita
3 Dec 2025 10:29 AM IST
Jammu-Kashmir: वाहन के रेलिंग से टकराने से 2 लोगों की मौत
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार (3 दिसंबर को) सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। यह हादसा वाहन के रेलिंग से टकराने से हुआ, ये 5 लोग गाड़ी में बैठे थे और हादसे की चपेट में आ गए। ये हादसा राजौरी के चिंगस के इलाके में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक स्विफ्ट कार, जम्मू से राजौरी की तरफ जा रही थी, तभी सुबह लगभग साढ़े 4 बजे चिंगस के पास एक रेलिंग से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए GMC राजौरी ले जाया गया। मृतकों की पहचान वारीपट्टन के रहने वाले 53 साल के नायक सिंह और सैला सुरनकोट के निवासी मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है। याकूब की उम्र 45 साल थी। उनकी जान चली जाने से उनके परिवारों में मातम है। अभी दोनों का शव मॉर्चरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। इन तीनों का इलाज राजौरी के अस्पताल में किया जा रहा है।
Next Story