जम्मू और कश्मीर

जम्मू कश्मीर: बारामुला-बनिहाल रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित, कुछ देर बाद में हुआ शुरू

Deepa Sahu
27 Nov 2021 7:58 PM IST
जम्मू कश्मीर: बारामुला-बनिहाल रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित,  कुछ देर बाद में हुआ शुरू
x
जम्मू कश्मीर में शनिवार को बारामुला-बनिहाल रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते कुछ देर के लिए ट्रेन सेवा बाधित हुई.

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में शनिवार को बारामुला-बनिहाल रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते कुछ देर के लिए ट्रेन सेवा बाधित हुई. जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रेन सेवा बाधित रही। उन्होंने कहा, "माझमा रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरी पर बिजली का कुछ काम चल रहा था। काम की योजना को लेकर कुछ संवादहीनता हुई, अन्यथा देर नहीं हुई होती। इससे 91 मिनट तक सेवा बाधित रही।"
Next Story