जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir :राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार के परखच्चे उड़े \

Sarita
22 Sept 2025 6:29 AM IST
Jammu Kashmir :राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार के परखच्चे उड़े  \
x
Jammu Kashmir : जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब जम्मू की ओर जा रहा एक ट्रेलर (संख्या JK02 DN 9628) सामने से आ रही ग्रैंड i10 (संख्या JK11E 3874) से टकरा गया।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ग्रैंड i10 में सवार लोगों को गाड़ी से बाहर निकालना पड़ा। सुंदरबनी निवासी मास्टर देव राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पोते माणिक रैना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल माणिक को तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
Next Story