जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmier: संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद ट्रैफिक हुआ ठप

Sarita
18 Feb 2026 11:26 AM IST
Jammu-Kashmier:  संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद ट्रैफिक हुआ ठप
x
Jammu-Kashmier: बुधवार सुबह बारामूला–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरबल के पास एक संदिग्ध सूटकेस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने तुरंत हाईवे पर यातायात रोक दिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया।
सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो संदिग्ध वस्तु की गहन जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
Next Story