- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: आतंकी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: आतंकी हमले की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
Sarita
20 Sept 2025 12:36 PM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी साजिश नाकाम हुई है। जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पुंछ सेक्टर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
खुफिया जानकारी के आधार पर यह संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसके दौरान एक एके सीरीज राइफल, चार एके मैगजीन, 20 हथगोले और अन्य संदिग्ध गोला-बारूद बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और समय रहते किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इस अभियान से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में मदद मिली है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
Next Story





