- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir : ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir : भीषण हादसा, मैटाडोर पलटते ही मची अफरा-तफरी
Sarita
29 Jan 2026 12:24 PM IST

x
Jammu-Kashmir : राजौरी जिले के बथुनी क्षेत्र में बुधवार को एक मैटाडोर वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर गड्ढा आने से वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे मैटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के समय वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल था। दुर्घटना में सभी यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला।सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
TagsJammu-Kashmirमैटाडोरपलटतेअफरा-तफरीJammu and Kashmirminibusoverturnschaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





