- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मल्हार क्षेत्र के गांव मलाड में आज सुबह करीब 6 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखीं। बताया जा रहा है कि ये लोग हथियारों से लैस थे और मस्जिद के पास नजर आए।
सूत्रों के मुताबिक, उस समय गांव के लोग नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्होंने संदिग्धों को मस्जिद के पीछे बने खच्चर मार्ग पर जाते हुए देखा। यह रास्ता आगे धमन और धग्गर क्षेत्र की तरफ जाता है, जो थाना मल्हार के अंतर्गत आता है।घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई हैं। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी गिरफ्तारी या मुठभेड़ की पुष्टि नहीं हुई है।
TagsJammu-Kashmirसंदिग्धोंहथियारदहशतJammu and Kashmir: Suspects have weaponsspreading panic. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





