जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir:ट्रक में मिला ऐसा सामान कि पुलिस को लगानी पड़ी हथकड़ी

Sarita
27 Sept 2025 8:15 AM IST
Jammu-Kashmir:ट्रक में मिला ऐसा सामान कि पुलिस को लगानी पड़ी हथकड़ी
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं लगातार जारी हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब का रहने वाला है और उसके पास से चूरा-पोस्त बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, मोहाली (पंजाब) निवासी कुलविंदरपाल सिंह कश्मीर से पंजाब जा रहा था। उसे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजालता इलाके में बट्टल चौक के पास वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया। इस दौरान उसके ट्रक से 6 किलो से अधिक चूरा-पोस्त जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए जांच जारी है।
Next Story