- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ई-बस पर...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: ई-बस पर चले पत्थर, सवारियों में मची अफरा-तफरी
Sarita
28 Dec 2025 6:39 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जम्मू शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां ई-बस चालक द्वारा बस न रोकने से नाराज एक सवारी ने सड़क पर खड़े-खड़े बस पर पत्थर फेंक दिया। इस पथराव में ई-बस का शीशा टूट गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि ई-बस अपने निर्धारित स्टॉप से आगे निकल चुकी थी, जिसके बाद सवारी ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया।
वहीं इस मामले पर ई-बस चालक ने कहा कि उनकी बस जगती में नहीं रुकती है। चालक ने बताया कि 2 लोग जो कि नशे में थे उन्होंने जगती में गाड़ी रोकने के लिए कहा और गाड़ी न रोकने पर उन्होंने गाली-गलोच शुरू कर दिया, जब उन्होंने वहां से गाड़ी निकालने की कोशिश की तो उन्होंने बस के साइड मिरर पर बथराव शुरू कर दिया और बस का साइड वाला शीशा तोड़ दिया। चालक ने बताया कि उन्होंने किसी तरफ भाग कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।घटना की सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दे दी गई है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
TagsJammu-Kashmirई-बसपत्थरसवारियोंअफरा-तफरी Jammu and Kashmire-busstonespassengerspanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





