- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir : ड्यूटी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir : ड्यूटी पर तैनात एसपीओ की ट्रक से कुचलकर मौत
Sarita
20 Oct 2025 9:20 AM IST

x
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात SPO को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार देर रात लगभग 12 बजे के आस-पास हुआ। मृतक SPO की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है, जो विजयपुर इलाके में एक पुलिस चौकी पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और साथ ही ट्रक के चालक और उसके सहायक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि इस दुखद घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
एक अन्य खबर में, उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपावली पर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मलावन के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रोहित राठी ने बताया कि तीनों व्यक्ति गुरुग्राम में नौकरी करते थे और दीपावली पर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी शनिवार रात थाना क्षेत्र के आसपुर के पास यह हादसा हुआ। टक्कर लगने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे।
TagsJammu-Kashmirड्यूटीएसपीओमौत Jammu and KashmirdutySPOdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





