जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: चेक पोस्ट के दौरान ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sarita
19 Sept 2025 1:00 PM IST
Jammu-Kashmir: चेक पोस्ट के दौरान ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
x
Jammu-Kashmir: दोमाना पुलिस ने नाके के दौरान एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 7 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दोमाना इंस्पैक्टर वरनेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नाके के दौरान आरोपी को पकड़ा, जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 7 किलो गांजा बरामद किया हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पप्पू कुमार पुत्र अजय राय निवासी न्यू यारपुर, पटना, बिहार के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story