जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने की भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

Deepa Sahu
15 Feb 2022 1:57 PM IST
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने की भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद
x
सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में हथियार और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया।

जम्मू: सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में हथियार और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे डेरी डबसी गांव में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

रिकवरी में एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 2 पिस्तौल और 2 पिस्टल मैगजीन शामिल हैं। एक सूत्र ने कहा, ''इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मेंढर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।''


Next Story