जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने दी चेतावनी

Sarita
22 Jan 2026 8:43 AM IST
Jammu-Kashmir:  गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने दी चेतावनी
x
Jammu-Kashmir: कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी खतरे को समय रहते टाल दिया है। सुरक्षा बलों को एक बाग में IED होने की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में आवाजाही रोक दी गई और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई| यह बरामदगी ऐसे समय में हुई है जब गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट बढ़ाया गया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट में संभावित आतंकी गतिविधियों की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
Next Story