- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: 'बम-बम...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा रूपनगर,उमड़ा आस्था का सैलाब
Sarita
16 Feb 2026 6:21 AM IST

x
Jammu-Kashmir: पूरे जम्मू-कश्मीर में महाशिवरात्रि का त्यौहार जोश के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व पर जम्मू के रूपनगर स्थित प्रसिद्ध आप शंभू मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ को जल, बिल्वपत्र, दूध और अन्य सामग्री चढ़ाकर मनौतियां मांगीं।
मंदिर परिसर के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर पारंपरिक मेला भी लगाया गया, जिसमें आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मेले में जमकर खरीदारी की। विभिन्न दुकानों पर धार्मिक सामग्री, खिलौने, कपड़े, मिठाइयां और प्रसाद से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री जोरों पर रही। साथ ही, मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों और ठंडाई-भांग जैसे प्रसाद का भी लुत्फ उठाया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
TagsJammu-Kashmirरूपनगरआस्थासैलाबJammu and KashmirRupnagarfaithflood जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





