जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: Punjab नंबर की गाड़ी जब्त, पुलिस ने लिया Action

Sarita
8 Feb 2026 9:43 AM IST
Jammu-Kashmir:  Punjab नंबर की गाड़ी जब्त, पुलिस ने लिया Action
x
Jammu-Kashmir: राजबाग पुलिस ने अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजबाग सुशील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाके के दौरान संदिग्ध आल्टो वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध रूप से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त और जांच अभियान के तहत नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान एक संदिग्ध आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से खैर की लकड़ी बरामद हुई, जिसे बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Next Story