जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: घटिया मटीरियल के खिलाफ विरोध ,सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर हमला

Sarita
25 Feb 2026 10:27 AM IST
Jammu-Kashmir: घटिया मटीरियल के खिलाफ विरोध ,सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर हमला
x
Jammu-Kashmir: जम्मू में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी पर निर्माण स्थल की जांच के दौरान ठेकेदार ने कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को काम में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।जानकारी के अनुसार, जब कर्मचारी साइट पर जांच के लिए पहुंचे और ठेकेदार से गुणवत्ता मानकों का पालन करने व सही सामग्री लगाने को कहा, तो ठेकेदार गुस्सा हो गया। आरोप है कि इसी बात पर ठेकेदार ने कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।
घायल कर्मचारी ने मीडिया से बातचीत में ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे ठेकेदारों को विभाग से ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में सरकारी कामों में गुणवत्ता से समझौता न हो और ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों पर हमले जैसी घटनाएं न हों।
Next Story