- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir :नशा...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir :नशा तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 के खिलाफ केस दर्ज
Sarita
2 Nov 2025 6:23 AM IST

x
Jammu Kashmir : थाना राजबाग के अंतर्गत आने वाली पुलिस पोस्ट जखोल की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10.500 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस पोस्ट जखोल की टीम ने नाका ड्यूटी के दौरान डिंगा अंब की ओर से आ रहे 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों से करीब 10.5 किलो भुक्की बरामद हुई।
यह कार्रवाई एस.पी. ऑप्रेशन कठुआ मुकुंद टिबरेवाल, एस.डी.पी.ओ. बॉर्डर धीरज कटोच तथा थाना थाना राजबाग इंस्पैक्टर अजय सिंह चिब की देखरेख में इंचार्ज पुलिस पोस्ट जखोल के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रशीद पुत्र फिरोज दीन निवासी बख्ता, कठुआ और कौशल अहमद पुत्र फारूक अली निवासी चनपुरा, कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नशे का माल जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना राजबाग में मामला दर्ज किया गया है।
TagsJammu Kashmirतस्करोंकार्रवाईsmugglersactionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





