जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर: पुलिस ने चेरदारी मुठभेड़ के 3 मददगार आतंकियों को किया गिरफ्तार, ग्रेनेड बरामद

Kunti Dhruw
8 Nov 2021 3:38 PM GMT
जम्मू और कश्मीर: पुलिस ने चेरदारी मुठभेड़ के 3 मददगार आतंकियों को किया गिरफ्तार, ग्रेनेड बरामद
x
कश्मीर के बारामूला इलाके में अक्टूबर में चेरदारी इलाके में हुई.

श्रीनगर। कश्मीर के बारामूला इलाके में अक्टूबर में चेरदारी इलाके में हुई. मुठभेड़ मामले में पुलिस ने आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। जिनका इस मुठभेड़ में पूरा रोल सामने आया है। इनके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में चेरदारी इलाके में मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था। आतंकी हमला करने के बाद भाग गए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को एक आतंकी और उसके दो मददगारों के बारे में सुराग लगा। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान असगर मजीद लोन, आसिफ गनई और फैजान रसूल गोजरी के रूप में हुई है। तीनों कही पर ग्रेनेड हमला करने की फिराक में थे।
कड़ी पूछताछ के दौरान तीनों ने पुलिस को बताया कि उस दिन उन्होंने ही सुरक्षाबलों पर हमला किया था। जिसके बाद मुठभेड़ हुई थी। पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। ताकि पता किया जा सके कि उनके संर्पक में कौन सा कमांडर है। इसके अलावा उन्हें और क्या काम दिए गए थे। जिस पर तीनों काम कर रहे थे। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभी पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा।
Next Story