जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: पुलिस कार्रवाई,एक घंटे में नाबालिग के अपहरण मामला का खुलासा

Sarita
2 Feb 2026 9:45 AM IST
Jammu-Kashmir: पुलिस कार्रवाई,एक घंटे में नाबालिग के अपहरण मामला  का खुलासा
x
Jammu-Kashmir: गांदरबल पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़के को महज़ एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया और मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस स्टेशन लार में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता (नाम गोपनीय) ने बताया कि उसके नाबालिग भतीजे (नाम गोपनीय) का आज शाम करीब 7:30 बजे चंथन गुलाबपोरा, लार स्थित उसके घर के पास से अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है।
शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस स्टेशन लार में एफआईआर नंबर 03/2026 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई और तुरंत जांच शुरू की गई। एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोस्वाल के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई, तकनीकी सहायता और ज़मीनी स्तर पर की गई गहन जांच के ज़रिये एक घंटे के भीतर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी इशफाक अहमद टेली पुत्र अब जब्बार टेली, निवासी कुरहामा, को गिरफ्तार किया। अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरसू चौक के पास से जब्त कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांदरबल पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन को दें।
Next Story