जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir : पुलिस की कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

Sarita
29 Oct 2025 1:00 PM IST
Jammu-Kashmir : पुलिस की कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार
x
Jammu-Kashmir : पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। जम्मू पुलिस ने राजीव नगर (बूट पॉलिश मोहल्ला) से एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हेरोइन जैसा पदार्थ, नकदी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान महिला की पहचान राजीव नगर नरवाल, जम्मू निवासी विजय की बेटी ईशा के रूप में हुई। उसके पास से लगभग 8 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, 1330 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन बाहु फोर्ट, जम्मू में मामला दर्ज किया गया है।
Next Story