जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

Sarita
11 Jan 2026 8:30 AM IST
Jammu-Kashmir: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चिट्टा तस्कर गिरफ्तार
x
Jammu-Kashmir: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आर.एस. पुरा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव हंसा तहसील सुचेतगढ़ जिला जम्मू के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बीती रात थाना आर.एस. पुरा की टीम ने इंस्पेक्टर रवि सिंह परिहार की देखरेख में पेट्रोल पंप चक्रोही, सुचेतगढ़ के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध क्रेटा वाहन को रोका। पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुनील चौधरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आर.एस.पुरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ संबधित कानूनी धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है ताकि नशे की सप्लाई की चेन और इसमें शमिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
Next Story