- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: पुलिस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: पुलिस की सफलता, चोरी का सामान सहित चोर गिरफ्तार
Sarita
21 Jan 2026 8:49 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला जम्मू के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है और इस मामले में चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में एसपी साउथ अजय शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांधीनगर थाना पुलिस ने सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर इस गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एसपी साउथ ने कहा कि पुलिस चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने और किन-किन जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
TagsJammu-Kashmirपुलिससफलताचोरीसामानचोरगिरफ्तारJammu and KashmirPoliceSuccessTheftGoodsThiefArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





