- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के घर NIA ने की Raid
Sarita
17 Feb 2026 12:06 PM IST

x
Jammu Kashmir: श्रीनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में अहम कार्रवाई करते हुए एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के घर छापेमारी की है। यह कार्रवाई वर्ष 2024 में दर्ज एक आतंकी प्रकरण के सिलसिले में की गई बताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान शहर के मेहजूर नगर इलाके में रहने वाले नजीर अहमद भट के आवास पर चलाया गया। NIA की टीम ने घर के भीतर विस्तृत जांच की और कुछ दस्तावेजों व अन्य सामग्री को खंगाला। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई 2024 में दर्ज आतंकवाद से संबंधित केस की जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल एजेंसी की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है।
TagsJammu Kashmirरिटायर्डसरकारी कर्मचारीघर NIARaidJammu Kashmirretired government employeeNIA raids home जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





