- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार की जोरदार टक्कर,4 लोग घायल
Sarita
3 Feb 2026 11:08 AM IST

x
Jammu Kashmir: राजौरी जिले में भयानक हादसा हो गया, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के शाहदरा शरीफ रोड पर राजकीय डिग्री कॉलेज (GDC) थानामंडी के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा एक मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल और कार दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) थानामंडी ले जाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर कर दिया गया। इस बीच, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम थानामंडी सैयद आबिद हुसैन, नायब तहसीलदार महमूद और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
TagsJammu Kashmirमोटरसाइकिलऑल्टोटक्कर4 घायलJammu and KashmirMotorcycleAltoCollision4 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





