- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir :...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir : मोर्टार शेल मिलने से लोगों में दहशत, पूरा इलाका सील
Sarita
30 Nov 2025 6:46 AM IST

x
Jammu Kashmir : इलाके में मोर्टार शेल मिलने की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सांबा के सेक्टर के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खोड़ा इलाके में हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे किसान को जमीन के अंदर एक पुराना, जंग लगा मोर्टार शेल मिला। यह शेल शमशेर सिंह पुत्र स्व. हंस राज निवासी चचवाल, तहसील राजपुरा, जिला सांबा के खेत से बरामद हुआ।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजपुरा अबीर खान और BSF के अधिकारी टी.के. शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों एजेंसियों ने क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए खेत का पूरा इलाका सील कर दिया। किसान ने बताया कि वह रोज की तरह खेत में काम कर रहा था, तभी उसे मिट्टी में दबा हुआ संदिग्ध लोहे का गोला दिखाई दिया। करीब से देखने पर पता चला कि यह मोर्टार शेल है। किसान ने तुरंत इसकी सूचना बीएसएफ और पुलिस को दी।इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। टीम ने मोर्टार शेल की गहन जांच की।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि शेल काफी पुराना और जंग लगा हुआ था। बम निरोधक दस्ते ने शेल को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया और नियंत्रित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। BSF और पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि खेतों या आसपास के क्षेत्रों में कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत सुरक्षाबलों को सूचित करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
TagsJammu Kashmirमोर्टार शेलदहशतmortar shellspanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





